बड़ामलहरा न्यूज: एक युवक और एक किशोर की, तलैया में डूबने से हो गई दर्दनाक मौत

उक्त हादसा बिजावर पुलिस अनुविभाग के मातगुवां थाना इलाके का बताया गया है।

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/तैरते वक्त तलैया में डूबने से एक युवक और एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त हादसा बिजावर पुलिस अनुविभाग के मातगुवां थाना इलाके का बताया गया है। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के रनगुवा गांव में तलैया में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे किशन बंसल उम्र 23 वर्ष पिता नत्थू बंसल और 12 वर्षीय भरमजीत बंसल पिता भगवानदास अपने दोस्तों के साथ राजू बाबा की तलैया में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच तालाब में तैरने की रेस लगाने की बात सामने आई है। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Created On :   18 Sept 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story