- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- आईजी इरशाद ने बड़ामलहरा,भगवां एवं...
बड़ामलहरा न्यूज: आईजी इरशाद ने बड़ामलहरा,भगवां एवं बमनौरा पुलिस थानों और चौकियों का किया भ्रमण

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/सागर पुलिस रेंज के आईजी ने बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के विभिन्न थानों और चौकियों का भ्रमण किया तथा कानून-व्यवस्था में बेहतर सुधार लाने तथा जीरो टालरेंस नीति के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही के भी निर्देश दिये है। आईजी सागर जोन इरशाद वली ने गुरुवार को बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग अंतर्गत बड़ामलहरा,भगवां एवं बमनौरा थाना एवं चौकी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित थाना एवं चौकी के अपराधिक आंकड़ों, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही भवन, हवालात एवं परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। आईजी ने शराब, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई करने के भी सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना एवं चौकी स्तर पर सतत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जप्ती माल के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान आईजी ने थाना एवं चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा उनकी कार्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। आईजी ने आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। आईजी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसपी रजत सकलेचा एसडीओपी रोहित अलावा, थाना बड़ामलहरा प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह, थाना भगवां प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, थाना बमनौरा प्रभारी निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी रामटौरिया उप निरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल सहित संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Created On :   17 Sept 2026 7:11 PM IST












