बड़ामलहरा न्यूज,: ₹2,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

₹2,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
टीआई श्रद्धा की कार्यवाही-

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना इलाके के ग्राम बरेठी कुर्रा हार में फरियादी एवं परिजनों के साथ एकत्रित होकर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना की रिपोर्ट पर थाना भगवां में भारतीय न्याय संहिता एवं एससी/एसटी एक्ट की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹2,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में फरार ₹2,000 के इनामी आरोपी राज बुंदेला उर्फ सौरभ पिता नरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम भगवां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उक्त कार्यवाही को थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक दिग्विजय, सत्येंद्र कुमार द्वारा अंजाम दिया गया है।


Created On :   15 Sept 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story