अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा दौरे पर, करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल सुभाष बराला

अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा दौरे पर, करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल  सुभाष बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों के लिए हरियाणा आएंगे। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में कांग्रेस की कथित गलत जानकारी और एक नेशनल मेमोरियल के उद्घाटन पर बात की। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक की रैली की भी आलोचना की, इसे फ्लॉप बताया और दावा किया कि भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन है।

चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों के लिए हरियाणा आएंगे। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में कांग्रेस की कथित गलत जानकारी और एक नेशनल मेमोरियल के उद्घाटन पर बात की। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक की रैली की भी आलोचना की, इसे फ्लॉप बताया और दावा किया कि भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन है।

उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा में एक दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान करनाल में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के आरोपों की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं कि चुनाव आयोग देश की जनता के वोट काटने का काम कर रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी दल मिलकर देश की जनता के बीच इसका जवाब देने के लिए आ रहे हैं ताकि भ्रम की स्थिति दूर की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह भी बताने की जरूरत है कि एसआईआर के जरिए मृतकों के वोट सूची से हटाए गए। एक से ज्यादा जगहों पर जिन लोगों के वोट बने हैं, उसे हटाया गया है। 18 वर्ष के जो भी युवक-युवतियां हैं, उनके वोट बनाए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रम फैला रही है कि चुनाव आयोग के माध्यम से जायज लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इसी स्थिति को ठीक करने के लिए और जनता के बीच से भ्रम दूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता जनता के बीच में हैं।

इसी कड़ी में अमित शाह भी 5 नवंबर को पहले करनाल आएंगे। इसके बाद अंबाला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बड़े स्मारक का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में अमित शाह मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम की आदत बन गई है लेकिन देश की जनता सजग है और इन लोगों को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के आरोपों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती ही जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story