अमित शाह ने स्थानीय समस्याओं को समझा और समाधान का दिया भरोसा सांसद राजू बिस्टा

अमित शाह ने स्थानीय समस्याओं को समझा और समाधान का दिया भरोसा सांसद राजू बिस्टा
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आयोजित की गई, जिसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी नेताओं और स्थानीय सहयोगियों ने शाह के भाषण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

दार्जिलिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आयोजित की गई, जिसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी नेताओं और स्थानीय सहयोगियों ने शाह के भाषण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह की यह पहली सभा थी, जिसमें उन्होंने दार्जिलिंग और तराई-डुअर्स क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार से उठाया। उनके अनुसार, अमित शाह ने न सिर्फ स्थानीय समस्याओं को समझा बल्कि उनके समाधान और विकास योजनाओं पर भी स्पष्ट रूप से बात की। बिस्टा ने कहा कि इससे पहले किसी भी गृह मंत्री ने इस क्षेत्र की समस्याओं को इतनी गंभीरता से नहीं लिया।

वहीं, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने भी अमित शाह के संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उम्मीद से बेहतर तरीके से पहाड़ी क्षेत्रों के मुद्दों को रखा और गोरखा समुदाय से जुड़े सवालों के समाधान की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए।

बिमल गुरुंग ने बताया कि शाह ने महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों, खासकर बेरोजगारी, पर भी चर्चा की और क्षेत्र में हाईवे तथा कैंसर अस्पताल जैसी विकास योजनाओं का जिक्र किया, जो स्थानीय लोगों के लिए उत्साहजनक है।

बिमल गुरुंग ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई बार बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वे नहीं आईं। उनका कहना था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस तरह की बातचीत का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

विधायक नीरज ज़िम्बा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और उन पर पूरे देश की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद उन्होंने दार्जिलिंग आकर अपना वादा निभाया, जो स्थानीय लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि शाह ने 5 तारीख को विजय रैली का संकेत दिया है।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे गोरखा बहनों-भाइयों पर इन्होंने सैकड़ों गलत केस किए हैं। 4 मई को परिणाम आएगा, 5 को भाजपा सरकार बनेगी और 31 जुलाई से पहले भाजपा सरकार सारे गोरखा बहनों-भाइयों पर दर्ज सभी केस वापस ले लेगी। टीएमसी ने ये फर्जी केस कर गोरखा आंदोलन को दबाया, ये सारे केस भाजपा समाप्त करेगी और आपको आंदोलन न करना पड़े, ऐसा समाधान भी लेकर आएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story