अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे

अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा था लेकिन महानायक शनिवार को अपने फैंस से मिल नहीं पाए। इसके लिए उन्होंने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी ईएफ फैमिली से माफी मांगी है और कहा है कि वह आज रविवार को जलसा गेट पर सबसे मिलेंगे।

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा था लेकिन महानायक शनिवार को अपने फैंस से मिल नहीं पाए। इसके लिए उन्होंने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी ईएफ फैमिली से माफी मांगी है और कहा है कि वह आज रविवार को जलसा गेट पर सबसे मिलेंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपनी दिल की बात साझा की। उन्होंने लिखा, "पूरी ईएफ फैमिली से माफी चाहता हूं कि आपको 'जलसा' गेट पर इतनी देर तक इंतजार करना पड़ा और मैं बाहर नहीं आ पाया। लेकिन.. कल संडे की मुलाकात में.. अरे.. कल तो आ ही गया है.. तो दिन में थोड़ी देर बाद मिलेंगे.. और माफी मांगूंगा।"

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने फैंस को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली मानते हैं। पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से यह परंपरा चली आ रही है कि हर रविवार को बिग बी अपने घर जलसा के गेट पर आकर फैंस से मिलते हैं, उनका अभिवादन करते हैं। उनके जन्मदिन पर यह नजारा और भी खास होता है, जब देशभर से लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई पहुंचते हैं।

अपने ब्लॉग में बिग बी ने जन्मदिन के पहले की शाम को यादगार बताया। उन्होंने लिखा, "वे इसे सरप्राइज, अपनापन और शालीनता से भर देते हैं.. एक बहुत ही यादगार शाम और सुबह के लिए.. और यह एहसास आपके साथ बना रहता है क्योंकि मेरे जैसे लोगों के लिए, ऐसी शाम का मतलब यही होता है।"

उन्होंने लिखा, "अकेलापन विचार लाता है.. इस शाम ने वे सभी विचार सामने ला दिए, जो अब तक अकेलेपन में दबे हुए थे.. हमेशा संजोकर रखने लायक।"

84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और फैंस के प्रति उनका समर्पण वैसा ही है। जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक ने उन्हें बधाई दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 10:04 AM IST

Tags

Next Story