रियाद एयरपोर्ट पर हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमलों की रुबियो और गुटेरेस ने की कड़ी निंदा, कहा- तुरंत बंद होने चाह‍िए हमले

रियाद एयरपोर्ट पर हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमलों की रुबियो और गुटेरेस ने की कड़ी निंदा, कहा- तुरंत बंद होने चाह‍िए हमले
अमेर‍िकी व‍िदेश सच‍िव मार्को रुब‍ियो और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सऊदी अरब पर हुए हमलों की न‍िंदा की। उन्‍होंने र‍ियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती समूह के हमलों में जान गंवाने वालों के प्रत‍ि संवेदना जताई। इस हमले में एक अमेरिकी नागरिक समेत कई लोगों की जान चली गई।

वॉश‍िंगटन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेर‍िकी व‍िदेश सच‍िव मार्को रुब‍ियो और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सऊदी अरब पर हुए हमलों की न‍िंदा की। उन्‍होंने र‍ियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती समूह के हमलों में जान गंवाने वालों के प्रत‍ि संवेदना जताई। इस हमले में एक अमेरिकी नागरिक समेत कई लोगों की जान चली गई।

रुब‍ियो ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''संयुक्त राज्य अमेरिका सऊदी अरब पर हाल में हुए हूती समूह के हमलों की कड़ी निंदा करता है। इनमें आज रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक समेत कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। ये निंदनीय हमले साफ तौर पर दिखाते हैं कि हमलावरों को आम नागरिकों की जान की कोई परवाह नहीं है। ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए।''

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''हम सऊदी अरब और वहां की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'' संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर हूत‍ियों के हमले की न‍िंदा की।

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''मैं शनिवार को सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए घातक हमले से बेहद स्तब्ध हूं और इसकी कड़ी निंदा करता हूं। रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों नागरिक घायल हुए हैं। आम नागरिकों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए।''

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर हुए हमले की जानकारी देते हुए सऊदी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने रविवार को बताया क‍ि इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हो गए।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी विमानन प्राधिकरण ने बताया कि मृतकों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी निवासी शामिल हैं। इनमें दो बांग्लादेशी नागरिक और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन तथा सूडान का एक-एक नागरिक शामिल है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 10:04 AM IST

Tags

Next Story