एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
दुनिया की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक और उसके सात सह-संस्थापकों ने आईपीओ और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए करीब 107.3 अरब डॉलर जुटाए है। इससे यह एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक और उसके सात सह-संस्थापकों ने आईपीओ और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए करीब 107.3 अरब डॉलर जुटाए है। इससे यह एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है।

इससे पहले जून में स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए करीब 75 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी।

रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ में एन्थ्रोपिक ने करीब 95.64 करोड़ शेयर और सह-संस्थापकों ने 2.36 करोड़ शेयर 83 डॉलर प्रति यूनिट के दाम पर बेचे हैं।

कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने 80.14 करोड़ शेयर पेश किए, जबकि सह-संस्थापकों ने 2.36 मिलियन शेयर पेश किए। इन शेयरों की कीमत 70 डॉलर से 78 डॉलर प्रति शेयर निर्धारित की गई थी। यह दिखाता है कि निवेशकों ने एन्थ्रोपिक को आईपीओ प्राइस के मुताबिक प्रीमियम पर खरीदा है।

शेयरों की कीमत तय की गई रेंज से ऊपर रखने पर, कंपनी का 'फुल्ली डाइल्यूटेड वैल्यूएशन' लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन्थ्रोपिक के शेयर आज अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में लिस्ट हो सकते हैं।

एन्थ्रोपिक ने फाइलिंग में कहा कि इस आईपीओ में 26 अरब डॉलर का एक प्राइवेट प्लेसमेंट भी शामिल है। इसमें अल्फाबेट की गूगल, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस प्राइवेट प्लेसमेंट को हटा दें तो भी एंथ्रोपिक का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसकी 81.3 अरब डॉलर की बेस डील है।

एन्थ्रोपिक आईपीओ को मिला बंपर सब्सक्रिप्शन दिखाता है कि निवेशकों ने अब अपना ध्यान केवल चिप बनाने वाली कंपनियों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि वे 'क्लाउड' से प्लेटफॉर्म बनाने वाली कंपनियों में भी निवेश कर रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म अब बिजनेस, शिक्षा, सरकार और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story