मनोरंजन: अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने महिलाओं से कहा, 'कॉस्मेटिक सर्जरी के चक्‍कर में न पड़ें'

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने महिलाओं से कहा, कॉस्मेटिक सर्जरी के चक्‍कर में न पड़ें
फिल्‍म 'आशिकी' में अभिनय के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल महिला दिवस से पहलेे कॉस्मेटिक सर्जरी के बजाय आत्म-प्रेम की वकालत करती नजर आईं।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। फिल्‍म 'आशिकी' में अभिनय के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल महिला दिवस से पहलेे कॉस्मेटिक सर्जरी के बजाय आत्म-प्रेम की वकालत करती नजर आईं।

1990 के दशक में 'आशिकी' से रातोंरात सनसनी बनीं अभिनेत्री एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें उन्हें चेहरे के साथ कई चोटें आईं। इन चोटों से उबरने में उन्‍हें काफी समय लगा।

इन सबके बाद अभिनेत्री को अपने बदले हुए रूप के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन अभिनेत्री ने खुद को वैसे ही स्वीकार किया, जैसी वह थीं।

महिला दिवस से पहले अनु ने महिलाओं के लिए एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने जीवन बदलने वाली दुर्घटना के बाद उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर बात की।

उन्‍होंने कहा, "जीवन बदलने वाली दुर्घटना और अपने लुक को लेकर ट्रोल का सामना करने के बाद भी मैं आत्म-स्वीकृति पर जोर देती हूं और हमेशा खुद को स्वीकार करती हूं कि मैं जैसी हूं, वैसी ही दिखूं।"

अभिनेत्री ने कभी भी कॉस्मेटिक सर्जरी पर विचार नहीं किया है, उन्होंने महिलाओं से आत्म-प्रेम को प्राथमिकता देने और संभावित जोखिम भरे कॉस्मेटिक उपचारों से परहेज करने का आग्रह किया है।

ऐसी प्रक्रियाओं की बढ़ती लोकप्रियता और संबंधित जोखिमों के बारे में कम होती जागरूकता पर चिंता व्यक्त करते हुए अनु ने कहा, "आज की महिलाओं को आत्म-प्रेम को प्राथमिकता देनी चाहिए और जोखिम भरे कॉस्मेटिक उपचारों से बचना चाहिए। दुर्भाग्य से ये चीजें अधिक लोकप्रिय हो रही हैं। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग आज यह तय कर रही है कि महिलाओं को कैसी दिखनी चाहिए और इसलिए 16 साल से कम उम्र की लड़कियों से बोटॉक्स करने का आग्रह किया जा रहा है और महिलाएं इससे जुड़े जोखिमों के बारे में कम चिंतित हैं।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2024 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story