अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे

अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे
प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा बने हुए हैं और कई दिग्गजों के साथ काम किया है। कंपोजर ने हाल ही में 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपने यादगार रिकॉर्डिंग सेशन के बारे में बताया कि उनके आने से पूरे स्टूडियो का माहौल बदल जाया करता था।

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा बने हुए हैं और कई दिग्गजों के साथ काम किया है। कंपोजर ने हाल ही में 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपने यादगार रिकॉर्डिंग सेशन के बारे में बताया कि उनके आने से पूरे स्टूडियो का माहौल बदल जाया करता था।

कंपोजर अनु मलिक ने यह किस्सा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 में शेयर किया। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट रितेश और प्रतीक ने 'इंडिया वाला डांस' पर परफॉर्मेंस दी, तो अनु मलिक और कुमार सानू ने अपने म्यूजिकल साथ और 1990 के दशक के यादगार रिकॉर्डिंग सेशन को याद किया।

शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने दोनों म्यूजिक के पुराने कलाकारों से पूछा कि उनके रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान स्टूडियो के अंदर आम तौर पर क्या होता था, तो अनु मलिक ने याद किया कि कुमार सानू कितना खास माहौल बनाते थे।

अनु मलिक ने कहा, "हमने बहुत काम किया है और 90 के दशक का पूरा माहौल देखा है। जब कुमार सानू स्टूडियो आते थे, तो पूरा माहौल ही बदल जाया करता था। जो गाना रिकॉर्ड होना होता था, वे उसे कभी सुनते ही नहीं थे। जैसे गाना 'संभाला है मैंने बहुत अपने दिल को' के बोल गाने से पहले याद कर लिए, अब मुझे देखकर सोच रहे हैं कि पता नहीं यार, शायद अच्छा ही होगा। अब अनु जी ने बनाया है, तो अच्छा ही होगा।"

अनु मलिक ने आगे कहा, "मैं पहले उनसे पूरा गाना रिहर्सल करवा लेता था, दिलचस्प बात ये कि उन्होंने कर भी लिया लेकिन जब मैंने पूछा कि गाना कैसा लगा, तो बोले, ‘अरे दादा, अगर आपने बनाया है तो कमाल ही होगा।'"

कंपोजर ने सानू के साथ फिर से काम करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य होगा कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिले क्योंकि वे इतने लाजवाब गायक हैं कि अगर गाना चार चांद का होगा, तो वे उसमें बारह चांद लगा देंगे। यह वो आवाज है जो हमेशा जिंदा रहेगी। हम जल्दी ही साथ काम करेंगे यह मेरा वादा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2026 12:50 PM IST

Tags

Next Story