एपीट्रानस्को भर्ती 2026 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 200 पदों पर 20 जुलाई तक करें आवेदन

एपीट्रानस्को भर्ती 2026 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 200 पदों पर 20 जुलाई तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एपीट्रानस्को) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के विभिन्न 200 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमरावती, 30 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एपीट्रानस्को) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के विभिन्न 200 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एपीट्रानस्को की ओर से जारी 200 रिक्तियों में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 167, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 23 और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (टेलीकॉम) के 10 पद शामिल हैं।

एईई के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एपीट्रानस्को के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके बराबर मानी गई कोई अन्य योग्यता; असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (टेलीकॉम) पोस्ट के लिए टेलीकम्युनिकेशंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके बराबर मानी गई कोई अन्य योग्यता; और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके बराबर मानी गई कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। इन सभी पोस्ट के निर्धारित पात्रता नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक मान्य होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 2 वर्ष की प्रोबेशन के दौरान 75,000 रुपए और इसके बाद 86,245 से 2,08,915 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 1,000 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीबीटी 22 से 29 अगस्त तक आयोजित होने की संभावना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2026 1:45 PM IST

Tags

Next Story