अररिया में दुकानदार ने की चालक की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

अररिया में दुकानदार ने की चालक की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक छोटे से विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया गया कि वाहन पार्क करने के विवाद में एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार ने चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला।

अररिया, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक छोटे से विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया गया कि वाहन पार्क करने के विवाद में एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार ने चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। आरोपी मृतक सत्तू दुकानदार की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही रवि चौहान के रूप में की गई है, जबकि मृतक चालक जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना के रहने वाले नबी हुसैन थे।

बताया गया कि रवि चौहान प्रतिदिन कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास ठेला लगाकर सत्तू बेचने का काम करता था। इसी दौरान गुरुवार को नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। इसी बीच गाड़ी पार्क करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने चालक पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद दुकानदार फरार हो गया। इसी बीच, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। बताया गया कि एक झाड़ी में छुपकर बैठा आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। कहा जा रहा है कि अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी भी मौत हो गई।

इधर, वारदात की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। उन पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story