अरुणाचल प्रदेश असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की ब्राउन शुगर जब्त की, दो गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की ब्राउन शुगर जब्त की, दो गिरफ्तार
भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो शख्स को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी सेना के स्पीयर कॉर्प्स के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से दी गई।

चांगलांग, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो शख्स को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी सेना के स्पीयर कॉर्प्स के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से दी गई।

भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर, स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत असम राइफल्स ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में आरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी अभियान के दौरान 21 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46.60 लाख रुपए है।"

सेना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के मध्य उत्कृष्ट समन्वय को रेखांकित करता है और मादक पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने तथा नशामुक्त भारत सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।"

असम राइफल्स की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "असम राइफल्स ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और अरुणाचल प्रदेश में 46.60 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की। असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर 16 सितंबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के नामगोई इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था।"

असम राइफल्स ने आगे लिखा, "इस ऑपरेशन में 21 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 46.60 लाख है। साथ ही, दो लोगों को भी पकड़ा गया। इस सफल ऑपरेशन ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने और पूर्वोत्तर में सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story