असम में भाजपा बहुत ही शानदार तरीके से सत्ता में वापसी कर रही है मनोज तिवारी

असम में भाजपा बहुत ही शानदार तरीके से सत्ता में वापसी कर रही है  मनोज तिवारी
असम विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली से भाजपा सांसदों को चुनाव प्रचार करने के लिए बुलाया गया है। इस कड़ी में दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी रविवार को हैलाकांडी पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

हैलाकांडी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली से भाजपा सांसदों को चुनाव प्रचार करने के लिए बुलाया गया है। इस कड़ी में दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी रविवार को हैलाकांडी पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि असम में भाजपा बहुत ही शानदार तरीके से सत्ता में वापसी कर रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों लूटा है और लोगों ने देखा है कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर सकती है, जनता की भलाई के लिए उनके पास कोई रोडमैप नहीं है। जबकि, भाजपा की सरकार ने ट्रेन की सेवा दी, लोगों की यात्रा को भाजपा ने सरल बनाने का काम किया है। भाजपा लोगों को जमीन के पट्टे दे रही है। गरीबों को अनाज से लेकर अन्य सुविधाएं देने का काम कर रही है।

भाजपा सांसद ने कहा कि असम में, जैसा कि मैं देख पा रहा हूं, भाजपा की प्रचंड रूप से वापसी हो रही है।

उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के हाथों को मजबूत करते हुए विकसित असम के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी दावा किया है कि जनता इस बार कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए वोट करेगी।

बताते चलें कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

आयोग का कहना है कि इस बार भी सभी राज्यों में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर मतदाता किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 5:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story