एशियन गेम्स 2026 सिल्वर जीतकर घर पहुंचे मुरली श्रीशंकर, भारतीय एथलीट ने टेक-ऑफ बोर्ड को लेकर जताई नाराजगी

एशियन गेम्स 2026 सिल्वर जीतकर घर पहुंचे मुरली श्रीशंकर, भारतीय एथलीट ने टेक-ऑफ बोर्ड को लेकर जताई नाराजगी
एशियन गेम्स 2026 में लॉन्ग जंप में देश को सिल्वर मेडल दिलाकर लौटे मुरली श्रीशंकर का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ मुरली को हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

पलक्कड़, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में लॉन्ग जंप में देश को सिल्वर मेडल दिलाकर लौटे मुरली श्रीशंकर का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ मुरली को हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

एशियन गेम्स में टखने की चोट के बावजूद श्रीशंकर ने हार नहीं मानी और उन्होंने 8.07 मीटर की छलांग लगाकर देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। श्रीशंकर फाइनल इवेंट के दौरान फिसलन की वजह से अपने मार्क पर बुरी तरह से गिर पड़े थे, हालांकि इसके बाद भी मुरली श्रीशंकर ने अपना पांचवां प्रयास किया। श्रीशंकर ने यह लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।

हालांकि, भारतीय एथलीट ने टेक-ऑफ बोर्ड पर हो रही जरूरत से ज्यादा फिसलन को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने पत्रकारों संग बात करते हुए कहा, "बिना बारिश के भी टेक-ऑफ बोर्ड फिसलन भरा था और इस बारे में पहले ही कई शिकायतें की जा चुकी थीं। हो सकता है कि मैं उस बोर्ड पर फिसलकर गिरने वाला 50वां व्यक्ति रहा होऊंगा। मगर जिस दिन उसका इवेंट था, उस दिन हालात और भी खराब थे क्योंकि बारिश हो रही थी, जिससे बोर्ड और भी अधिक फिसलन भरा हो गया था।" श्रीशंकर घर पहुंचने पर भी लंगड़ाते हुए दिखाई दिए और उन्होंने चलने के लिए स्टिक का सहारा लिया हुआ था। श्रीशंकर को देखकर लगा कि उनकी इंजरी काफी गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026 में मुरली श्रीशंकर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग दूसरे प्रयास में लगाई। वह इस प्रयास में 8.06 मीटर की दूरी तय करने में सफल रहे और अंत तक दूसरे स्थान पर बने रहे। हालांकि, चोटिल होने के कारण उनके गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा। चीन के शी युहाओ ने 8.17 मीटर की छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं, उज्बेकिस्तान के अनवर अनवरोव 8.06 मीटर की छलांग के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे थे। मुरली श्रीशंकर के साथ भारत की ओर से इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले डेविड सोलोमन पट्टुराज 7.70 मीटर की छलांग के साथ सातवें स्थान पर रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 11:18 PM IST

Tags

Next Story