एशियन गेम्स चीन 132 गोल्ड के साथ शीर्ष पर काबिज, भारत 12वें स्थान पर
नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में चीन ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाए रखा है। सोमवार तक चीन नंबर-1, जबकि जापान और साउथ कोरिया 'टॉप-3' में मौजूद हैं। भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।
चीन और जापान के बीच कुल मेडल का अंतर भी काफी बड़ा है। चीन के 230 मेडल के मुकाबले जापान के खाते में 172 मेडल हैं। दोनों देशों के बीच 91 गोल्ड मेडल का अंतर है।
चीन ने अब तक कुल 230 मेडल हासिल किए हैं। इनमें 132 गोल्ड, 53 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल हैं। चीन ने तैराकी में सर्वाधिक 30 गोल्ड जीते हैं। एथलेटिक्स में यह देश कुल 32 मेडल अपने नाम कर चुका है।
वहीं, मेजबान जापान 41 गोल्ड, 68 सिल्वर और 63 ब्रॉन्ज के साथ सहित कुल 172 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। एथलेटिक्स में इस देश के नाम 8 गोल्ड सहित कुल 28 मेडल हैं।
साउथ कोरिया कुल 91 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है, जिनमें 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज हैं। इस देश ने फेंसिंग में सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल जीते हैं।
इसके बाद उज्बेकिस्तान चौथे स्थान पर है, जिसने कुल 42 मेडल (12 गोल्ड, 17 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं। यह देश कुराश में 4 गोल्ड जीत चुका है। वहीं, रोइंग और कैनो स्प्रिंट में उज्बेकिस्तान ने 9-9 मेडल जीते हैं।
9 गोल्ड, 13 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित 45 मेडल के साथ कजाकिस्तान 'टॉप-5' में है। इस देश ने साइकिलिंग रोड में 3 गोल्ड जीते हैं।
भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें स्थान पर है। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के गोल्ड मेडल्स में महिला क्रिकेट टीम, पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के साथ निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का योगदान है। एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 19 मेडल, जबकि शूटिंग में 12 मेडल जीते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Sept 2026 9:35 PM IST












