एशियन गेम्स कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारत ने 'एशियन गेम्स 2026' में महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के 'राउंड ऑफ 16' में कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा के शुरुआती दो मैच सीधे गेम में जीतने के बाद, तन्वी शर्मा ने डायना नामेनोवा को शिकस्त देकर जीत का सिलसिला पूरा किया।

इचिनोमिया, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने 'एशियन गेम्स 2026' में महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के 'राउंड ऑफ 16' में कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा के शुरुआती दो मैच सीधे गेम में जीतने के बाद, तन्वी शर्मा ने डायना नामेनोवा को शिकस्त देकर जीत का सिलसिला पूरा किया।

मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा, जिसे पहले राउंड में 'बाय' (सीधे अगले राउंड में प्रवेश) मिला था। इसे जीतने वाला देश सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ मेडल भी पक्का कर लेगा।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने कामिला स्मागुलोवा को आसानी से 21-7, 21-9 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मुकाबला 24 मिनट तक चला।

इसके बाद उन्नति हुड्डा ने एलिसा कुलेशोवा को 21-7, 21-10 से मात देकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। यह मुकाबला 22 मिनट में खत्म हुआ। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी ने डायना नामेनोवा को सिर्फ 19 मिनट तक चले मुकाबले में 21-5, 21-10 से शिकस्त देकर जीत पूरी की।

क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ कड़े सिंगल्स मुकाबले हो सकते हैं, जिसमें पीवी सिंधु का सामना अकाने यामागुची से और उन्नति हुड्डा का सामना टोमोका मियाजाकी से हो सकता है।

वहीं, डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला जापान की बेहतरीन जोड़ियों से हो सकता है, जिनमें युकी फुकुशिमा-मायु मात्सुमोतो और की नाकानिशी-सुजू इवाना शामिल हैं।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने अब तक डबल्स में सिर्फ एक ही मेडल अपने नाम किया है। टीम ने एशियन गेम्स 2014 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। 2023 के एडिशन में, भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

आखिर में, पिछले एडिशन की सिल्वर मेडलिस्ट पुरुष टीम सोमवार को 'राउंड ऑफ 16' में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

हांगझोऊ में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत के लिए एशियन गेम्स बैडमिंटन का पहला गोल्ड मेडल जीता, जबकि एचएस प्रणॉय ने पुरुष सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। मौजूदा उपविजेता टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ सकती है, जिससे लक्ष्य सेन और कोडाई नाराओका के बीच एक रोमांचक एकल मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं, आयुष शेट्टी का सामना युशी तनाका से हो सकता है।

मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भिड़ंत जापान की हिरोकी ओकामुरा और ताकुरो होकी की जोड़ी से हो सकती है, हालांकि यह मुकाबला दोनों टीमों की अंतिम संयोजन (टाई-अप) पर निर्भर करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 4:19 PM IST

Tags

Next Story