रीवा न्यूज: सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंसों पर कसा शिकंजा. सुरक्षित क्षेत्र में पहुंच गए

सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंसों पर कसा शिकंजा. सुरक्षित क्षेत्र में पहुंच गए
नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर गोवंश को शहर क्षेत्र से हटाकर गल्ला मंडी परिसर में सुरक्षित पहुंचाया

डिजिटल डेस्क रीवा. सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी का सबक बनते जा रहे हैं. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए

मऊगंज क्षेत्र में सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर गोवंश को शहर क्षेत्र से हटाकर गल्ला मंडी परिसर में सुरक्षित पहुंचाया।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विचरण कर रहे गोवंश को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित किया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से मंडी परिसर पहुंचाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश के कारण उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराश्रित गोवंश को सड़कों पर विचरण करने से रोकने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के सफल संचालन में सीएमओ नगर परिषद संतोष सिंह और नगर परिषद के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा निराश्रित पशुओं की सूचना संबंधित निकाय को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Created On :   20 Sept 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story