रीवा न्यूज: श्री हनुमान जी की मूर्ति के पुनर्स्थापना हेतु सौंपा गया अनुरोध पत्र

श्री हनुमान जी की मूर्ति के पुनर्स्थापना हेतु सौंपा गया अनुरोध पत्र
अनुरोध पत्र में कहा कि न्याय के देवता के विना न्याय का मंदिर अधूरा है

डिजिटल डेस्क रीवा.अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस संघर्ष परिषद के अध्यक्ष पंडित राजकुमार सिंह तिवारी एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा नवीन न्यायालय भवन परिसर में श्री हनुमान जी के पुनर्स्थापना को लेकर अनुरोध पत्र प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र राय को सौंपा गया. अनुरोध पत्र में कहा कि न्याय के देवता के विना न्याय का मंदिर अधूरा है। बजरंग बली पूर्व से ही स्थापित थे। किंतु उनको हटवा दिया गया। पुराने न्यायालय परिसर सहित कई जिला एवं उच्च न्यायालय में भी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित हैं।विधि विधाता की विद्या है जो कि वार एवं बेंच के सामंजस्य से मजबूत होती है,एवं पीड़ित मानवता लाभान्वित होती है। तथा न्याय के शासन की अवधारणा सत्यमेव जयते प्रखर होकर जीवंत रहती है । इस अवसर पर जगदीश सिंह,अनूप सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, गंगा तिवारी, विपिन त्रिपाठी,बृजेश सिंह तिवारी,अजीत द्विवेदी कार्यकारिणी सदस्य, दुर्गेश निगम, रजनी सेन,रामरतन सिंह तिवारी, शारदा श्रीवास्तव, जानकी, शालू अंसारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Created On :   19 Sept 2026 5:26 PM IST

Tags

Next Story