रीवा न्यूज: 51000 दीपो से जगमग हुआ पचमठा धाम

51000 दीपो से जगमग हुआ पचमठा धाम
बीहर नदी रिवर फ्रंट के मनोरम घाट पर हजारों दीप जगमगाए

डिजिटल डेस्क रीवा.देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के उपरांत रीवा बीहर नदी रिवर फ्रंट के पचमठा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रहे. इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बीहर नदी रिवर फ्रंट के मनोरम घाट पर हजारों दीप जगमगाए। इस अवसर पर 51 हजार आशीर्वाद के दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विश्व पटल पर एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक एवं राजनीतिक महाशक्ति के रूप में विश्व मंच पर प्रतिष्ठित हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के प्रस्ताव इसके प्रमाण हैं।प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन के फलस्वरूप गरीब कल्याण के लिए लागू की गई अनेक योजनाओं से रीवा जिले में लाखों हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। सभी हितग्राहियों ने अपने प्रफुल्लित हृदय से आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र, संत विजय ब्रह्मचारी , भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय , आयुक्त रीवा शीलेंद्र सिह, कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक रीवा

गुरूकरण सिह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एव नागरिक उपस्थित रहे.


Created On :   18 Sept 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story