- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मछुआरे के जाल में फंसा मासूम का शव
Rewa news: मछुआरे के जाल में फंसा मासूम का शव

डिजिटल न्यूज़ रीवा
चाकघाट थाना क्षेत्र से गुजरने वाली टमस नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरे द्वारा लगाए गए जाल में मासूम का शव फंसा है। यह घटनाक्रम सामने आते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
चाकघाट के वार्ड क्रमांक-12 में पंप हाउस के समीप मछुआरों ने प्रतिदिन की तरह मछलियां पकडऩे के लिए जाल लगाया था। गुरुवार की सुबह एक जाल में मासूम बच्ची का शव फंसा देख सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के शव को कई लोगों ने देखा, लेकिन कोई नहीं पहचान पाया। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र लगभग 4 से 5 माह प्रतीत हो रही है। नदी में उसे किन परिस्थितियों में फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
.. और बीहर नदी में भी मिली एक लाश
बीहर नदी में भी एक लाश मिली है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बीहर नदी के किनारे स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात एसडीईआरएफ के जवानों में नदी में एक शव को बहते दिखा। जिस पर तत्काल ही शव को नदी से निकाला गया। शव को सिटी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Created On :   18 Sept 2026 2:33 PM IST












