रीवा न्यूज: उन्मुखीकरण एवं स्वास्थ्य शिविर: संभागीय आयुक्त बोले अहंकार त्याग कर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

उन्मुखीकरण एवं स्वास्थ्य शिविर: संभागीय आयुक्त बोले अहंकार त्याग कर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान
फेफड़े की उचित देखभाल आवश्यक


डिजिटल डेस्क रीवा.शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रीवा में बुधवार को शिक्षक उन्मुखीकरण प्रबोधन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के संभागीय आयुक्त शीलेंद्र सिंह शामिल हुए। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में रीवा के प्रसिद्ध श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. त्रिपाठी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय आयुक्त शीलेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी में केवल एक ही समानता है कि हम सब भारतीय हैं और भारतीय होने के नाते हमारा पहला उत्तरदायित्व राष्ट्र प्रेम है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कर्तव्यपरायण होकर विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि रोजगारमूलक शिक्षा दें। यदि ऐसा होता है तो केवल रीवा संभाग से ही हर साल लगभग 480 करोड़ रुपये के राजस्व में अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है.

फेफड़े की उचित देखभाल आवश्यक

डॉ. सत्येंद्र मिश्रा ने पोस्ट कोविड के बाद लोगों में बढ़ रही सांस संबंधी समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने गहरी सांस लेने के व्यायाम, प्राणायाम, धूम्रपान से दूरी और मास्क के उपयोग की सलाह दी।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव, जंक फूड और व्यायाम की कमी हृदय रोग का मुख्य कारण है। उन्होंने प्रतिदिन 30 मिनट टहलने, संतुलित आहार लेने और नमक-चीनी का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों में लंबे समय तक खड़े रहने से जोड़ों में दर्द की समस्या आम है। उन्होंने कैल्शियम, विटामिन-डी युक्त आहार, सही बैठने की मुद्रा और नियमित स्ट्रेचिंग को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप मे पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता डॉ.

संजीव तिवारी ने किया. स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. आर एन पटेल ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. पी एन मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपा अग्निहोत्री, डॉ. कृष्णा सिंह, अल्पना सिंह, निर्मला तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, उमेश पांडे, स्मिता अग्निहोत्री, प्रियंका दुवेदी, अनिल तिवारी, सुनील तिवारी, रेखा त्रिपाठी, रीना मिश्रा, अंजू पांडे, अनूप पांडे एवं सुचिता शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Created On :   17 Sept 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story