- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नगर निगम रीवा के नवनियुक्त 8...
रीवा न्यूज: नगर निगम रीवा के नवनियुक्त 8 नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ग्रहण की शपथ

डिजिटल डेस्क रीवा।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम रीवा के लिए नियुक्त 8 नाम निर्दिष्ट पार्षदों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिक निगम के टाउन हॉल में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्र, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता, अनिल जायसवाल, राजगोपाल मिश्रा चारी, कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह, निगम आयुक्त अक्षत जैन, नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर निगम रीवा के लिए नियुक्त 8 नाम निर्दिष्ट पार्षदों में सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेंद्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित एवं आनेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने नवनियुक्त नाम निर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Created On :   18 Sept 2026 6:52 PM IST












