- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मोहनिया टनल में जानलेवा स्टंट:सीट...
Rewa news: मोहनिया टनल में जानलेवा स्टंट:सीट पर खड़े होकर दौड़ाई बाइक

डिजिटल न्यूज़ रीवा
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज का बुखार युवाओं के सिर चढक़र बोल रहा है। इसी के चलते रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित प्रदेश की सबसे लंबी मोहनिया टनल में स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार में चलती बाइक की सीट पर बिना किसी डर के खड़ा हो जाता है और हवा में हाथ लहराने लगता है। इस दौरान टनल के अंदर लगातार गाडिय़ां गुजर रही थीं। जरा सी अनियंत्रित बाइक किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती थी।
इंस्टाग्राम आईडी खंगाल रही पुलिस
स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही पुलिस के संज्ञान में आ गया। अब पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी सामने आए वीडियो
यह पहला मौका नहीं है जब मोहनिया टनल में इस तरह की जानलेवा स्टंटबाजी हुई हो। इससे पहले भी बाइक से स्टंट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई भी की है। लेकिन इसके बावजूद नए-नए स्टंटबाज सामने आ जाते हैं।
Created On :   19 Sept 2026 1:56 PM IST












