- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- वाहन चोर गिरोह से चोरी की 4 बाइक...
रीवा न्यूज: वाहन चोर गिरोह से चोरी की 4 बाइक बरामद

डिजिटल डेस्क रीव समान थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। इनसे चोरी की 4 बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए चारों आरोपी शातिर बदमाश हैं। इनके विरुद्ध जिले के कई थानों में पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। टीआई आशीष मिश्रा ने बताया कि बाणसागर कॉलोनी से एक बाइक चोरी होने की रिपोर्ट 16 सितंबर को थाने में दर्ज हुई। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से 4 संदेहियों को चिंहित कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में संदेहियों ने बाणसागर कॉलोनी से बाइक चोरी की बात कबूली। इसके साथ ही पूछताछ में अन्य जगहों से भी गाड़ी चोरी की बात बताई। इनके कब्जे से कुल 4 बाइक बरामद की गई है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, अन्य घटनाओ एवं आरोपियो के बारे मे जानकारी खुलने की संभावना है।
पकड़े गए आरोपियों में दो मूलत: सीधी जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो रीवा के ही हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रितिक गुप्ता पिता शारदा गुप्ता 21 साल निवासी सेमरिया थाना चुरहट जिला सीधी हाल बाणसागर पोखरी टोला थाना समान रीवा, विकास गुप्ता पिता बृजवासी लाल गुप्ता 21 साल निवासी निवासी बाणसागर कालोनी यूनियन बैंक के पीछे थाना समान रीवा, राजेश सिंह पिता आनंद बहादुर सिंह 25 साल निवासी चुरहट अस्पताल के पीछे थाना चुरहट जिला सीधी एवं सिद्धार्थ उर्फ छोटकी रजक पिता पुरुषोत्तम रजक 21 साल निवासी बाणसागर कालोनी थाना समान जिला रीवा शामिल हैं।
Created On :   20 Sept 2026 5:00 PM IST












