एशियन गेम्स रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित

एशियन गेम्स रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित
एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नाओरेम ने कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित करते हुए लगातार तीसरा कॉन्टिनेंटल मेडल भी पक्का कर लिया है।

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नाओरेम ने कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित करते हुए लगातार तीसरा कॉन्टिनेंटल मेडल भी पक्का कर लिया है।

रोशिबिना ने बुधवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। इसी के साथ 2018 और 2022 एशियन गेम्स की मेडलिस्ट अपने कलेक्शन में एक और मेडल जोड़ेंगी। रोशिबिना ने एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में रोशिबिना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को प्वाइंट्स के अंतर से 5-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। उन्होंने सोमवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।

मौजूदा एशियन गेम्स में वुशू में भारत का यह पहला सुनिश्चित पदक है। अब रोशिबिना के पास फाइनल में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का मौका होगा।

वुशू फेडरेशन ने पहले कहा था कि दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद रोशिबिना को भारतीय टीम में जगह मिली थी। दिव्यांशी ने फाउल प्ले का आरोप लगाया और कहा कि वह पूरी तरह फिट थीं। उन्होंने फेडरेशन पर रोशिबिना का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया, जो शुरू में ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रही थीं और टीम में जगह नहीं बना पाई थीं।

दिव्यांशी ने फैसले को स्वीकार करते हुए वापसी पर ध्यान केंद्रित किया, और आखिरकार विवाद शांत हो गया। पुरुषों के 56 किग्रा क्वार्टरफाइनल में, भारत के आर्यन उज्बेकिस्तान के सायदुलो अब्दुरशितोव से 1-2 से हारकर बाहर हो गए।

मंगलवार को, भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। भारत की न्येमन वांगसू महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। भारतीय वुशु एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई है, जिसमें सूरज सिंह मयांगलामबम रविवार को पोडियम फिनिश के करीब पहुंच गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story