भाजपा सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग में समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया संयोजक बनाया गया
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी और मध्य प्रदेश से आशीष उषा अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग में समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया संयोजक बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा की नवगठित सूचना विभाग का समन्वय नियुक्त किए जाने पर सांसद अनिल बलूनी और मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किए जाने पर आशीष उषा अग्रवाल को बधाई दी।
वहीं, आशीष उषा अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग का समन्वयक बनाए जाने पर शुभकामनाएं। आपके दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं प्रभावी संवाद कौशल का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के संचार विभाग को मिलेगा।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग का समन्वयक बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका दीर्घ राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव निश्चित रूप से भाजपा के मीडिया एवं संचार तंत्र को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संवहन विभाग के नव नियुक्त समन्वयक अनिल बलूनी एवं मीडिया विभाग के नव नियुक्त संयोजक आशीष उषा अग्रवाल को नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों के अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी के कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी। आपके सफल एवं सार्थक कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
इससे पहले आगामी कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेश और प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े और उत्तराखंड के लिए राम माधव को प्रभारी बनाया गया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Sept 2026 5:08 PM IST












