एशियन गेम्स शूटिंग में देश को गोल्ड और सिल्वर दिलाने वाले निशानेबाज खुश, कहा- अभी और मेडल आएंगे

एशियन गेम्स शूटिंग में देश को गोल्ड और सिल्वर दिलाने वाले निशानेबाज खुश, कहा- अभी और मेडल आएंगे
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय शूटिंग के लिए यादगार रहा है। भारत को शूटिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिले हैं। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

नागोया, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय शूटिंग के लिए यादगार रहा है। भारत को शूटिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिले हैं। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

पदक जीतने के बाद शूटर काफी खुश नज़र आए और भविष्य में इस खेल में और भी पदक आने की संभावना जताई।

शूटर सुरुचि सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि भारत को सिर्फ एक गोल्ड नहीं, बल्कि कई गोल्ड चाहिए, और इंडिया जरूर जीतेगा। मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मुझे अपना 100 प्रतिशत देना है और किसी भी कीमत पर इंडिया के लिए गोल्ड जीतना है।"

सुरुचि के साथ गोल्ड जीतने वाली मिक्स्ड टीम का हिस्सा रहे शूटर कमलजीत ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि मैं मेडल जीतूंगा, क्योंकि खाली हाथ वापस जाना ऐसा लगता है जैसे आप अभी-अभी आए हों, खेले हों और चले गए हों। ऐसा तो हर कोई करता है। मुझे एशियन गेम्स में मेडल चाहिए था। मुझे पता था कि मुझे अच्छा परफॉर्म करना होगा। यह बहुत अच्छा है कि शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल घर लाए हैं। और भी मेडल आएंगे।"

पुरुषों के 50 मीटर 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले शूटर नीरज कुमार ने कहा, "अच्छा लग रहा है। हमने टीम सिल्वर जीता। कहीं न कहीं व्यक्तिगत मेडल की भी उम्मीद थी। लेकिन, मुझे टीम मेडल से ही संतोष करना होगा। हर दिन एक नया दिन होता है और कुछ भी हो सकता है। फिर भी, हम खुश हैं।"

सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने कहा, "यह बहुत अच्छा लग रहा है कि हमने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। मुझे व्यक्तिगत मेडल जीतने की भी उम्मीद थी, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ। मुझे इसका थोड़ा दुख है। भविष्य में मैं और मेहनत करूंगा और देश के लिए व्यक्तिगत मेडल जीतूंगा।"

ऐश्वर्य और नीरज के पास व्यक्तिगत इवेंट में पदक जीतने का मौका था, लेकिन दोनों निशानेबाज इसमें सफल नहीं रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 1:54 PM IST

Tags

Next Story