एशियन पैरा गेम्स सौम्या ने हासिल किया गोल्ड, राधा के नाम सिल्वर, रवन्नी ने देश के लिए जीता ब्रॉन्ज

एशियन पैरा गेम्स सौम्या ने हासिल किया गोल्ड, राधा के नाम सिल्वर, रवन्नी ने देश के लिए जीता ब्रॉन्ज
एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को पैरा-एथलेटिक्स में सौम्या, राधा वेंकटेश और रक्षिता राजू ने भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया। जापान के नागोया में स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 फाइनल स्पर्धा में सौम्या (गाइड भरत कुमार के साथ) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी स्पर्धा में राधा (गाइड गोविंद सोलंकी के साथ) ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

नागोया, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को पैरा-एथलेटिक्स में सौम्या, राधा वेंकटेश और रक्षिता राजू ने भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया। जापान के नागोया में स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 फाइनल स्पर्धा में सौम्या (गाइड भरत कुमार के साथ) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी स्पर्धा में राधा (गाइड गोविंद सोलंकी के साथ) ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

सौम्या (टी12 एथलीट) ने 5:12.39 सेकंड (621 रजा प्वाइंट्स) के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं राधा (टी12 एथलीट) 5:30.90 सेकंड (421 रजा प्वाइंट्स) के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जापान की माना सासाकी (टी13) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सासाकी ने 5:12.15 सेकंड का समय लिया था, लेकिन उन्हें 336 रजा प्वाइंट्स मिले, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

'रजा प्वाइंट्स' एक गणितीय स्कोरिंग प्रणाली है, जिसका उपयोग अलग-अलग दिव्यांगता श्रेणियों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की निष्पक्ष तुलना करने के लिए किया जाता है।

वहीं, महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं भारत की रक्षिता राजू को टीआर 6.9 नियम के उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके चलते, एक अन्य भारतीय एथलीट रवन्नी वलसननी को तीसरे स्थान पर प्रमोट कर दिया गया। रक्षिता (गाइड तबरेज खान) ने इस रेस को 5:31.45 सेकंड के समय के साथ पूरा करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि रवन्नी (गाइड राहुल बालकृष्ण) 5:41.85 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

हालांकि, टीआर 6.9 नियम के उल्लंघन के कारण रक्षिता को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस नियम का संबंध कपड़ों, जूतों और बिब (पहचान पत्र/नंबर) के नियमों का पालन न करने से है। इस वजह से रवन्नी को तीसरा स्थान मिला और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इनसे आगे, चीन की हे शानशान (गाइड झेंग कैनरान) ने 4:41.19 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन हुआंग जेंगली (गाइड यू जुंजी) ने 4:55.54 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 6:04 PM IST

Tags

Next Story