राजनीति: हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने सात नेताओं को निकाला

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने सात नेताओं को निकाला
हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सात नेताओं को पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की गई है।

चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सात नेताओं को पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की गई है।

उदय भान के अनुसार, नगर निगम चुनाव (2025) की चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल ही में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने से संबंधित विभिन्न संचार माध्यमों से रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निकाला है।

तरलोचन सिंह करनाल में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भाजपा का दामन पहले ही थाम लिया था। अशोक खुराना के अलावा अन्य नेता कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के प्रमुख पदों पर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे उदय भान लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं। हाल में वह फरीदाबाद में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "आज फरीदाबाद से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी लता रानी और 46 वार्डों के सदस्य प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सभी प्रत्याशी साथियों को बधाई दी और संकल्प लिया कि एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और फरीदाबाद के विकास की नई राह बनाएंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Feb 2025 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story