अटलांटा चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग'

अटलांटा चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे चीन के पांडा फिंगफिंग और फू शुआंग
कई दिनों के इंतजार के बाद पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द ही अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर में पहुंचेंगे। यहां दोनों पांडा रहेंगे और अमेरिकी लोगों को उन्हें करीब से देखने का मौका मिलेगा।

बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। कई दिनों के इंतजार के बाद पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द ही अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर में पहुंचेंगे। यहां दोनों पांडा रहेंगे और अमेरिकी लोगों को उन्हें करीब से देखने का मौका मिलेगा।

दरअसल, पिछले साल चीनी वन्यजीव संरक्षण संघ ने अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर के साथ पांडा संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुसंधान समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इस समझौते के तहत चीन के छेंगदू रिसर्च बेस ऑफ पांडा ब्रीडिंग से पांडा की एक जोड़ी, 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग', अमेरिका भेजी जाएगी।

फिंगफिंग नर पांडा है, जबकि फू शुआंग मादा पांडा है।

इस सहयोग के तहत दोनों देशों के बीच पांडा संरक्षण पर दस साल तक मिलकर काम किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2026 9:40 PM IST

Tags

Next Story