- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वन...टू...थ्री...काउंटिंग के साथ...
जबलपुर न्यूज: वन...टू...थ्री...काउंटिंग के साथ शुरू हुई दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप....
डिजिटल डेस्क जबलपुर।ढोल की थाप... तालियों की गूंज और ‘वन, टू, थ्री...’ की काउंटिंग के साथ गरबा के रंग में रंगा वर्कशॉप का पहला दिन। यह अवसर रहा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का। जहां ढोल की थाप पर प्रतिभागियों ने कदम थिरकाए। किसी ने पहली बार गरबा के स्टेप्स सीखे, तो कोई पिछले साल के अनुभव के साथ नए स्टेप्स सीखने पहुंचा। पहले दिन वॉर्मअप से शुरुआत हुई और दो ताली, तीन ताली जैसे बेसिक स्टेप्स के साथ ट्रेडिशनल गरबे पर आधारित मंडली स्टेप की प्रैक्टिस कराई गई। प्रशिक्षकों ने जहां एक-एक स्टेप को काउंटिंग के साथ समझाया, तो वहीं ढोल की थाप पर प्रतिभागियों ने ताल से ताल मिलाते हुए रिहर्सल की। वर्कशॉप में उत्साह ऐसा रहा कि शुरुआती स्टेप्स से ही पूरा माहौल गरबे के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
एक नजर में...
डे-1 स्पेशल
- वॉर्मअप स्टेप से हुई शुरुआत
- दो ताली, तीन ताली के बेसिक स्टेप्स सीखे
- गरबे के ट्रेडिशनल स्टेप्स पर बेस्ड मंडली स्टेप भी सीखा
क्या होगा आज
- इंटरनेट पर वायरल हुए गरबा स्टेप्स सिखाए जाएंगे
- जेनजी स्टेप्स की शुरुआत होगी
- पुराने स्टेप्स का रिवीजन भी करेंगे
नजर अा रही उत्सुकता
- पहली बार गरबा में भाग ले रहे प्रतिभागी जिज्ञासा के साथ वर्कशॉप में शामिल हो रहे हैं।
- हर वर्ष भास्कर गरबा में शामिल होने वाले प्रतिभागी न्यू स्टेप्स को लेकर एक्साइटेड हैं।
Created On :   26 Sept 2026 9:00 PM IST











