जबलपुर न्यूज: होटल में जा घुसी तेज रफ़्तार से दौड़ रही कार,

अधिवक्ता की मौत 4 अन्य घायल.

डिजिटल डेस्क जबलपुर गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मरचुरी गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने हो गया। यहाँ तेज रफ़्तार में दौड़ रही एक कार अचानक होटल में जा घुसी. इससे कार सवार एक अधिवक्ता की मौक़े पर ही मौत हो गईं. वही 4 अन्य घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार जसूजा सिटी निवासी शरद दुबे अपने दोस्त अधिवक्ता शिवम शर्मा, निवासी धन्वंतरि नगर, के साथ स्विफ्ट कार से जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अधिवक्ता शिवम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे शरद दुबे को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है


Created On :   25 Sept 2026 8:59 PM IST

Tags

Next Story