Jabalpur News: राष्ट्रगीत से राष्ट्रभक्ति, बरसते पानी में बच्चों ने पूरा गाया वंदे मातरम

राष्ट्रगीत से राष्ट्रभक्ति, बरसते पानी में बच्चों ने पूरा गाया वंदे मातरम
नमामि भारतम वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन ने बनाया रिकॉर्ड, जबलपुर के 72 प्रांतों के 1351 स्थानों पर हुआ

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में नमामि भारतम् अभियान के अंतर्गत एक करोड़ से भी अधिक भैयाबहिन, अभिभावक, पूर्व छात्रों ने एक समय पूरे देश मे सुबह 11 बजे एक स्वर एक लय और एक ताल पर वंदे मातरम गान की संपूर्ण प्रस्तुति करके गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जबलपुर के 72 प्रांतों के 1351 स्थान पर बच्चों ने बारिश की परवाह न करते हुए वंदे मातरम गन से राष्ट्रभक्ति की।

मुख्य कार्यक्रम सरस्वती शिक्षा परिषद के द्वारा वंदे मातरम चौक सिविक सेंटर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उद्योगपति कैलाश गुप्ता रहे जबकि अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा परिषद के प्रादेशिक सचिव डॉ सुधीर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक प्रांत कोषाध्यक्ष विष्णुकांत ठाकुर रहे।

महाकौशल प्रांत में प्रांत प्रमुख हरिराम तिवारी संयोजक नीरज खरे ने बताया कि शहरी और ग्रामीण व जनजाति सेवा क्षेत्रों में एक साथ गायन हुआ जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ा फाटक की भैया बहनों द्वारा विद्यालय से लेकर वंदे मातरम चौक तक वंदे मातरम यात्रा का घोष दल के साथ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के साक्षी डॉ अजय तिवारी सहायक अध्यापक मानकुंवर बाई कॉलेज उपस्थित थे अतिथियों ने कहा कि वंदे मातरम गाने से देशभक्ति का एहसास होता है और देश के प्रति प्रेम के अंकुर फूटते हैं। कार्यक्रम का संचालन विभाग समन्वय कमलेश अग्रहरि ने एवं आभार प्रदर्शन गढ़ा फाटक विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ नीलेश पांडेय ने किया।

Created On :   25 Sept 2026 7:38 PM IST

Tags

Next Story