- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ का उठाया...
Jabalpur News: ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ का उठाया फायदा, चुरा लिया मोबाइल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। ट्रेनों भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि एसपी रेल के निर्देश पर की जा रही निगरानी के दौरान मुख्य स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6, इटारसी छोर पर जांच के दौरान पुलिस स्टाफ को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया पूछताछ में उसने अपना नाम साबिर अंसारी निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पंचकुइयां चौक थाना हनुमानताल बताया।
उसके पास मिले मोबाइल के संबंध में जब जानकारी ली गई तो बताया कि गुजरात जाने वाली ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ ज्यादा होने पर एक यात्री का मोबाइल चोरी किया है। मोबाइल में लगी सिम निकालकर फेंक दी है।
टीम ने उसे गिरफ्तार किया और जब उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड देखा गया तो उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध मिले। कार्रवाई में एसआई भगचंद उददे, प्रधान आरक्षक उमेश परशुराम रविकांत, आरपीएफ के हरिकेश दुबे, केदार मल जाट आदि मौजूद रहे।
Created On :   24 Sept 2026 8:11 PM IST











