- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- केंट बोर्ड की टीम ने अतिक्रमण...
जबलपुर न्यूज: केंट बोर्ड की टीम ने अतिक्रमण कारवाई करते हुए दुकानों के बाहर लगे शेड हटाए
डिजिटल डेस्क,जबलपुर
जबलपुर के छावनी परिषद क्षेत्र स्थित सदर सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह केंट बोर्ड की टीम ने अतिक्रमण कारवाई करते हुए दुकानों के बाहर लगे शेड तोड़ दिए सुबह करीब 7:00 बजे अचानक अतिक्रमण अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसको लेकर क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश प्राप्त है केंट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि करवाई पूरे नियम के साथ की गई है और दुकानों के बाहर शेड लगाने वालों को पूर्व में भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया जिसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई करना पड़ी कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन पर अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की गई है इस मामले को लेकर सदर के व्यापारी और नागरिक कैंट थाने पहुंचे और अतिक्रमण हमले के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायत भी दी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए हैं
Created On :   23 Sept 2026 6:43 PM IST












