जबलपुर न्यूज: ग्वारीघाट में बढ़ रही नशाखोरी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस गश्त पर उठे सवाल

पुलिस की नियमित गश्त नजर नहीं आने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ने की बात कही जा रही है।

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर के ग्वारीघाट क्षेत्र में नशाखोरी का मामला सामने आने के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नशे से जुड़े एक वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्वारीघाट क्षेत्र में नशाखोरी की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की नियमित गश्त नजर नहीं आने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आशीष मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और नशाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्वारीघाट जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगना जरूरी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


Created On :   22 Sept 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story