जबलपुर न्यूज: वृद्ध से मारपीट कर लूटी थी सोने की अंगूठी.

माढोताल पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क जबलपुर. माढोताल थाना क्षेत्र मे एक वृद्ध से मारपीट कर सोने की अंगूठी और 4 सौ रूपए नगद लूटने वाले 2 आरोपियों को पोलिस ने गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय प्रदीप नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे घड़ी चौक विजय नगर मैं रहते है और 26 जुलाई कि रात्रि करीब 12.30 बजे चुंगी नाका से पैदल अपने घर जा रहै थे. तभी काली मंदिर के पास आय दो अज्ञात लड़कों ने मारपीट कर सोने कि अंगूठी और करीब 400 रू छीन लिए है. पुलिस ने धारा 309(6) बीएनएस का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीटीब्ही कैमरे चैक कर राजीव गाँधी नगर निवासी नंदुशिव कुमार नायक और करमेता निवासी संजू केवट के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरच्छा मैं जेल भेज दिया है.


Created On :   22 Sept 2026 7:51 PM IST

Tags

Next Story