- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हरित विद्यालय रेटिंग में स्कूलों ने...
जबलपुर न्यूज: हरित विद्यालय रेटिंग में स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो जाएगी मान्यता

डिजिटल डेस्क जबलपुर जिले भर के स्कूलों ने हरित विद्यालय रेटिंग में रुचि नहीं िदखाई है जिसके कारण पूरे संभाग में जिले की किरकिरी हो रही है। यही कारण है िक अब जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए साफ निर्देश िदए हैं कि 3 िदनों के अंदर रजिस्ट्रेशन कराया जाए वरना उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस रेटिंग के जरिए स्कूलों को भारत सरकार से 1 लाख रुपयों की राशि भी िमल सकती है लेकिन इसके बाद भी शिक्षक रजिस्ट्रेशन में लापरवाही कर रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों काे जारी िकए गए नोटिस में कहा गया है िक स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग एसएचवीआर में प्रगति असंतोषजनक होने के कारण नोटिस जारी िकया जा रहा है। एसएचवीआर शासन का अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं महात्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं को भागीदारी अत्यन्त आवश्यक है। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश शालाओं द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में ऐन्ट्री नहीं की गई है अथवा कार्य अपूर्ण स्थिति में रखा गया है। विभिन्न माध्यमों से आपको लगातार ऐन्ट्री करने,अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। परंतु आपके द्वारा प्रगति प्राप्त किये जाने में उदासीनता की जा रही है, जो शासन के निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना है।
राज्य शिक्षा केन्द्र से मिले हैं आदेश-
बताया गया कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आदेश जारी िकए गए हैं िक एसएचवीआर में आवश्यक रूप से हिस्सा लिया जाए। पिछले दिनों आयोजित राज्य शिक्षा केन्द्र की वीडियो कान्फेसिंग में दिये गये निर्देशानुसार 3 दिवस में यदि ऐन्ट्री नहीं की जाती है। तो ऐसी स्थिति में शाला की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जावेगी।
इतनी स्कूलों ने कराई एंट्री-
बताया जाता है िक अभी तक जिले की 1781 सरकारी स्कूलों में से 183 रजिस्ट्रेशन के शुरुआती फेस में हैं, 1425 ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 173 अब प्रक्रिया शुरू की है। वहीं 844 प्राईवेट स्कूलों में से 221 एंट्री के प्रथम चरण में हैं, 277 ने रजिस्ट्रेशन पूरा किया है और 346 ने प्रक्रिया शुरू की है।
Created On :   22 Sept 2026 8:46 PM IST












