- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें 27 से...
जबलपुर न्यूज: पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें 27 से चलेंगी, 12 फेरे लगाएंगी

डिजिटल डेस्क जबलपुर।
पितृपक्ष के अवसर पर गयाजी में तर्पण करने बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं ऐसे में यात्रियों भीड़ ट्रेनों में बढ़ती है और कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से गयाजी एवं जबलपुर–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों को चलाने का िनर्णय लिया है। ये ट्रेनें दोनों तरफ से 12 फेर लगाएंगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01661 पितृपक्ष स्पेशल 27 सितम्बर, 2 एवं 7 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन भाेपाल से दोपहर में 3:20 बजे चलेगी और जबलपुर होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गयाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 पितृपक्ष स्पेशल 30 सितम्बर, 5 एवं 10 अक्टूबरको गयाजी से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपरान्ह 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01702 स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर, 3 एवं 8 अक्टूबर को गयाजी से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितम्बर, 4 एवं 9 अक्टूबर को जबलपुर से रात 9:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गयाजी पहुंचेगी। ट्रेन में सभी श्रेणी के कोच रहेंगे यात्री जानकारी लेने के बाद यात्रा करें।
Created On :   21 Sept 2026 7:53 PM IST












