जबलपुर न्यूज: गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले दो टीटीई सस्पेंड

गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले दो टीटीई सस्पेंड
रेलवे विजिलेंस की टीम ने की जांच तो ज्यादा निकली राशि

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

दिल्ली के हजरत निजामुददीन स्टेशन से जबलपुर आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस सोमवार को जैसे ही स्टेशन पर पहुंची। रेलवे की विजिलेंस टीम ने ट्रेन में सवार 3 टीटीई को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब तीनों की जांच की गई तो दो टीटीई के पास ज्यादा पैसे निकले। यह पैसे यात्रियों से वसूले गये थे। रेलवे के अधिकारियों ने दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस सुबह जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जब आई तो पमरे की विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने जांच शुरू की। जिसमें टीटीई गुंजन कुमार के पास से 5800 रुपये व लक्ष्मी नारायण के पास 2 हजार रुपये ज्यादा मिले। वहीं एक और टीटीई महेंद्र मीणा के पास ज्यादा पैसे नहीं मिले। हालांकि विजिलेंस टीम को यह भी आशंका है कि उसने रुपये फेंक दिये होंगे इसके लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। तीनों टीटीई को सीटीआई कक्ष में ले जाया गया जहां पर आगे की कार्रवाई की गई।

शिकायत के बाद कार्रवाई

विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि गोंडवाना एक्सप्रेस में जो टीटीई स्टाफ गया है उसने इस ट्रेन में जाते समय भी यात्रियों से सीट देने के बदले पैसे लिए हैं और ट्रेन के दिल्ली से वापसी में भी जो स्टाफ झांसी से चढ़ा है वह भी यात्रियों से पैसे वसूल रहा है। विजिलेंस टीम ने इस मामले में घेराबंदी की और टीटीई को पकड़कर कार्रवाई की।

दोनों टीटीई को किया निलंबित

विजिलेंस टीम से जैसे ही जानकारी मिली कि दो टीटीई के पास ज्यादा राशि मिली है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है िरपोर्ट आने के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शशांक गुप्ता, सीनियर डीसीएम रेलवे


Created On :   21 Sept 2026 7:43 PM IST

Tags

Next Story