- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 3 किलो 78 ग्राम गांजा जब्त; दो...
Jabalpur news: 3 किलो 78 ग्राम गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
तिलवारा थाना पुलिस ने रविवार रात विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अवैध गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 78 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रेशर बस्ती निवासी हिमांशु कश्यप और दिनेश गौड़ बताया। जांच के दौरान उनके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसे ओडिशा से लाया जाना बताया गया है।
यह कार्रवाई टीआई ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   21 Sept 2026 2:00 PM IST
Next Story












