जबलपुर न्यूज: आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने भी मांगा बढ़ा हुआ स्टायफण्ड

विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क जबलपुर जिस प्रकार मेडिकल कालेज के छात्रों के स्टायफण्ड में बढ़ोतरी की गई है उसी प्रकार आयुर्वेद कॉलेज ग्वारीघाट के छात्र- छात्राओं को भी बढ़ा हुआ स्टायफण्ड देने की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में विरोध किया गया। परिषद के महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने बताया कि प्रदेश के सभी कॉलेजों में स्टायफण्ड कई बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। मांग नहीं मानी गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार के प्रदर्शन के संबंध में पुंज ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की गई और मांग उच्च स्तर पर पहुचाने कहा गया है।


Created On :   22 Sept 2026 4:06 PM IST

Tags

Next Story