जबलपुर न्यूज: 12 करोड़ से उन्नत होगा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज

12 करोड़ से उन्नत होगा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज
शासी निकाय की 29 वी बैठक का आयोजन भोपाल में हुआ, लैब को और प्लेसमेंट सेल को बनाएंगें आधुनिक

डिजिटल डेस्क जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय जबलपुर की शासी निकाय की 29वीं बैठक एवं साधारण सभा की 15वीं बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज की मांग के अनुसार करीब 12 करोड़ रुपयों का बजट पास किया गया जिससे काॅलेज में जरूरत के कार्य होंगे। लैब, प्लेसमेंट सेल का आधुनिकीकरण िकया जाएगा साथ ही छात्र-छात्राओं के हित में अनेक कार्य होंगे।

जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव चांडक ने विगत दिवस आयोजित बैठक में पालन प्रतिवेदन एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। उन्होने बताया कि बैठक तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें महाविद्यालय के अनुमोदित बजट में छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए वर्तमान समयानुसार तकनीकी उन्नत प्रयोगशालाओं के उपकरण, विभागों की मरम्मत संबंधी कार्य, छात्र-छात्राओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के आधुनिकीकरण हेतु कुल 12 करोड़ के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए हैं। मंत्री श्री परमार द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के ऊपर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली बिल की खपत राशि कम करने एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने संबंधी निर्देश दिए गए। इस दौरान संस्था के पूर्व छात्र पद्म भूषण डॉ अजय चौधरी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो आलोक शर्मा, अतिरिक्त सचिव संतोष गांधी, संचालक तकनीकी शिक्षा डॉ मोहन सेन, नगरीय प्रशासन प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा, जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ शैलजा शुक्ला, डॉ भावना झारियाए तथा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर के प्राध्यापक डॉ देवेंद्र उपस्थित रहे।


Created On :   22 Sept 2026 8:52 PM IST

Tags

Next Story