जबलपुर न्यूज: ढ़ाई साल बाद पूनम को छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता हुआ साफ

ढ़ाई साल बाद पूनम को छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता हुआ साफ
आधार में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बढ़ी परेशानी, कलेक्टर के निर्देश पर हुआ सुधार

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

आधार में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पढ़ाई से लेकर छात्रवृत्ति से वंचित हो रही घमापुर निवासी पूनम साहू को अब छात्रवृत्ति मिल सकेगी। आधार में उसकी जन्मतिथि गलत दर्ज थी वहीं अन्य दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि सही थी। आधार में सुधार की क्रॉस-लिमिट समाप्त होने के कारण संशोधन नहीं हो पा रहा था। जिससे उसे छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही थ्ी। इसके लिए उसे दिल्ली तक जाना पड़ गया मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद जब यह मामला कलेक्ट्रेट स्थित ई-गर्वनेंस के जिला कार्यालय पहुंचा तो उसकी तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर आधार अपडेट किया गया।

बताया गया है कि आधार मेंे तकनीकी गड़बड़ी लगातार मामले सामने आ रहे है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा यूआईडी दल ने इन सभी मामलों को संज्ञान में लेकर उनकी जांच की। इसके बाद जिसमें जो त्रुटियां पाई गई उसका सुधार किया गया।

इस दौरान 32 बच्चों के आधार मे ंसुधार हुआ, जिसमें बालगृह की 8 बालक, लाडली बसेरा की 12 बालिकाएं और राजकुमारी बाई निकेतन की 12 बच्चें शामिल है।


Created On :   22 Sept 2026 9:23 PM IST

Tags

Next Story