Jabalpur news: रेलवे स्टेशन में चोरी के 3 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन में चोरी के 3 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

मुख्य रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने चोरी के 3 मोबाइल फोन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक चौधरी ने बताया कि उसने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक यात्री के सोते समय उसका छोटा पिट्ठू बैग चोरी किया था। बैग में 3 मोबाइल फोन, कपड़े एवं आधार कार्ड रखे थे।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व आपराधिक अभिलेख भी पाए गए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा की कार्रवाई की जा रही है।

Created On :   23 Sept 2026 3:02 PM IST

Tags

Next Story