- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- इंडसइंड जनरल कंपनी ने बीमित को नहीं...
Jabalpur News: इंडसइंड जनरल कंपनी ने बीमित को नहीं दिया इलाज का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी शोएब अल्फाज ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम वे सालों से जमा करते आ रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक क्वेरी निकाली और उसके बाद कैशलेस के लिए यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया की बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान किया जाएगा। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।
इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 202260080650 को जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया गया था। बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है, पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   24 Sept 2026 6:18 PM IST











