Jabalpur News: एकल नल योजनाओं के लंबित कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें

संभागायुक्त ने जारी किए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, जनजातीय कार्य, ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य सहित विभिन्न विभागों के कार्य समय सीमा में पूर्ण होने चाहिए। ये बातें संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभाग के कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में कहीं।

संभागायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, निरीक्षण रोस्टर, सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम, सीएम व सीएस मॉनिट, लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भूमि आवंटन एवं राहत प्रकरणों के भी समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को दस्तक-सह-स्टॉप डायरिया अभियान, मौसमी एवं वर्षा जनित संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं उपचार, स्वास्थ्य संस्थाओं में जांच सुविधाओं, आवश्यक उपकरण, एम्बुलेंस, दवाइयों, बेड एवं चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा की। संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी कलेक्टर्स को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, निरीक्षण तथा हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Created On :   25 Sept 2026 4:53 PM IST

Tags

Next Story