Jabalpur News: जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब, मरीजों की नहीं हो रही जांच

जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब, मरीजों की नहीं हो रही जांच
सोनोग्राफी न होने पर महिला पीड़ितों को ज्यादा समस्या, भटकने मजबूर

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। विक्टोरिया जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब होने से हर दिन दर्जनों मरीज जांच को लेकर परेशान हो रहे हैं। कंसल्टेंट मरीज को परामर्श के दौरान जरूरत पड़ने पर सोनोग्राफी जैसी जांच लिख तो देते हैं, लेकिन जैसे ही वे यूनिट तक पहुंचते हैं तो पता चलता है कि सोनोग्राफी मशीन ही खराब है। यह जरूरी जांच अभी यहां पर नहीं हो रही। इससे मरीज के साथ परिजन भी यहां से वहां भटकने के लिए मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बीते 3 दिन से यह यूनिट बंद पड़ी है। चिकित्सक इसमें तकनीकी खराबी बता रहे हैं लेकिन मरीजों के पास इस जांच को लेकर फिलहाज कोई विकल्प नहीं है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी कहते हैं कि जल्द यह मशीन चालू हो जाएगी। यह भी संभव है कि शुक्रवार या शनिवार तक जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।

{सोनोग्राफी न होने पर विकल्प में सीटी स्कैन भी करा रहे मरीज।

{नजदीकी निजी केन्द्रों तक जाकर जांच कराने की मजबूरी।

{गरीब मरीजों पर 1500 रुपए का आर्थिक बोझ बढ़ रहा।

{मरीजों के साथ जांच को लेकर परिजन चक्कर लगा रहे।

गर्भवती महिलाओं की जांच पर असर

सोनोग्राफी जांच न हो पाने से खासकर गर्भवती महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। ऐसी महिलाएं जिनकी तत्काल सोनोग्राफी जांच जरूरी है, उनको अस्पताल में जांच न होने पर बाहर से जांच करानी पड़ रही है। वार्ड नंबर एक के बेड नंबर एक में भर्ती महिलाओं के परिजन कहते हैं कि सोनोग्राफी जांच न होने से उनका इलाज अटक रहा है। कई पेशेंट ऐसे हैं जो बाहर जांच कराने में सक्षम नहीं हैं। इन हालातों में परिजनों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

Created On :   25 Sept 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story