- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- श्रीधाम एक्सप्रेस कल से 19 दिन तक...
Jabalpur News: श्रीधाम एक्सप्रेस कल से 19 दिन तक निरस्त, टिकट न मिलने से परेशानी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसमें पमरे से चलने वाली 20 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। वहीं कई ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया गया, वहीं कुछ ट्रेनों का स्टेशन भी बदला गया है। रेलवे के अनुसार जबलपुर से दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस 19 दिन तक निरस्त रहेगी।
जिसमें गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस कल 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक व वापसी में गाड़ी संख्या 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। वहीं आने वाले समय में गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को जबलपुर से परिवर्तित मार्ग कटनी जंक्शन होकर जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस 9 एवं 12 अक्टूबर को जबलपुर स्टेशन से बदले मार्ग इटारसी-भोपाल होकर चलेगी और वापसी भी इसी रूट से होगी।
कई ट्रेनें जबलपुर होकर चलेंगी
इस दौरान कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है जो जबलपुर होकर जाएंगी। जिसमें गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा रीवांचल एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर तक रानी कमलापति स्टेशन से परिवर्तित मार्ग इटारसी जबलपुर, कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी और वापसी भी इसी रूट से होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 9, 12 एवं 15 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 एवं 13 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 11633 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को जबलपुर होकर जाएंगी और ये ट्रेनें वापसी भी इसी मार्ग से करेंगी।
Created On :   25 Sept 2026 4:55 PM IST










